फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: केजरीवाल अमृतसर से करेंगे पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीरवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब में सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे। यहां से वह पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल करीब दो माह बाद पंजाब आ रहे हैं। 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह वीरवार को शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। जेल में रहने के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे में उनको जानकारी दी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, वह दिल्ली के साथ ही पंजाब के नेताओं से भी मिल रहे हैं। उनके दौरे के लिए पंजाब आप ने कमर कस ली है और पार्टी रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें