फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे मिला कट्टा और चार कारतूस, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 में एक पेड़ के नीचे से पुलिस ने कट्टा और चार कारतूस बरामद किए हैं। सेक्टर-14 पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस केे दी शिकायत में मोहित निवासी मौलीजागरां ने बताया कि वह सेक्टर-15 निवासी शिव कुमार गुप्ता के पास कार चलाने का काम करते हैं। सेक्टर-15 मकान नंबर-94 के सामने पेड़ के नीचे देसी पिस्तौल और चार कारतूस पड़े दिखे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने मालिक शिव कुमार गुप्ता को दी। अवैध हथियार और कारतूस की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने देसी पिस्तौल और चार कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें