फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटारिया ने 272 जिलों में वेबीनार के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री ने
विज्ञापन

272 जिलों में वेबिनार के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचकूला से भाजपा पदाधिकारियों ने भी ऑनलाइन शिरकत की। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने नशा मुक्ति अभियान का लोगो और टैगलाइन ‘नशा मुक्त भारत - सशक्त भारत’ को भी लांच किया।
विज्ञापन

मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि नशीली दवाई का सेवन ना केवल चिरकालिक समस्या है बल्कि इसका आदी व्यक्ति से उसके परिवार और समाज के बहुत बड़े वर्ग पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है। नशीली दवा की मांग में कमी लाने के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय नोडल मंत्रालय है। यह नशीली दवाओं के रोकथाम के सभी पहलुओं पर निगरानी करता है। इससे समस्या के विस्तार का मूल्यांकन, नशे के आदी व्यक्ति का उपचार और पुनर्वास, सूचना का प्रचार-प्रसार और जागरुकता सृजित करना व नशा मुक्ति केंद्र चलाने के लिए देशभर में एनजीओ को वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है। उन्होंने बताया कि नशीली दवा दुरुपयोग से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवार और समाज की सहायता के लिए नशीली दवा समर्पित राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11- 0031 उपलब्ध कराया है। स्कूली शिक्षा के स्तर पर ही इसकी बुनियाद रखना आवश्यक है जहां छोटी उम्र से ही बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से समाज को होने वाली हानि की संभावना के बारे में अवगत कराया जा सके और शराब व नशीली दवा के प्रति संयम बरतना भी सिखाया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें