पंचकूला।
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 13 से 14 सितंबर तक आठवीं हरियाणा स्टेट गेम्स फॉर द डेफ का आयोजन किया गया। इसमें पूरे हरियाणा से 250 मूक-बधिर खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सब जूनियर अंडर-14 बॉयज कैटेगरी में सौ मीटर दौड़ में गुरुग्राम के विशाल ने पहला, सोनीपत के मयंक ने दूसरा और करनाल के अरजान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 गर्ल्स कैटगरी में सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान करनाल की अंशिका, दूसरा स्थान करनाल की ही हिना और तीसरा स्थान गुरुग्राम की सिमकन ने प्राप्त किया है। वहीं, अंडर-48 की जूडो प्रतियोगिता में पहला स्थान हिसार की प्रीति, दूसरा स्थान हिसार की खुशदीप और तीसरा स्थान सिरसा की रचना ने प्राप्त किया। अंडर-14 दो सौ मीटर में पहला स्थान झज्जर के निशांत, दूसरा स्थान सोनीपत के मयंक और तीसरा स्थान करनाल के अर्जुन ने प्राप्त किया है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के अतिरिक्त निदेशक एचसीएस विवेक पदम सिंह और पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा उपस्थित रहे।