पिंजौर। मल्लाह मोड़ के समीप पुलिस ने एक युवक से शराब की दो पेटियां बरामद की हैं। दोनों पेटियों में 24 बोतल देशी मार्का चार्ली संतरा शराब थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक मल्लाह मोड़ के समीप शराब लेकर वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मितर पाल निवासी स्कूल वाली गली पिंजौर को पकड़ लिया। उसके पास से गत्ते की दो पेटियों में बरामद की।