फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश में उखड़ी कालका की सड़कें, गड्ढों से बाजार में बढ़ा हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में उखड़ी कालका की सड़कें, गड्ढों से बाजार में बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन

मेन बाजार की हालत बदहाल, पानी भरे गड्ढों से वाहन चालकों की मुश्किलें पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। बारिश के बाद कालका की सड़कों की बदहाल स्थिति सामने आ गई है। मेन बाजार में जगह-जगह बने गड्ढों और उनमें भरे पानी से हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले मेन बाजार की सड़कें कई स्थानों पर टूट चुकी हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। वहीं, पहले किया गया पैचवर्क भी बारिश में उखड़ गया, जिससे गड्ढे और गहरे हो गए हैं। स्थानीय निवासी सुनील, बॉनी और विक्की ने बताया कि हर साल बरसात में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। खराब सड़कों के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों की गुणवत्ता के साथ जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि राहत मिल सके और हादसों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
काली माता मंदिर से पिंजौर मल्लाह मोड़ तक सड़क का पुनर्निर्माण प्रस्तावित है और प्रक्रिया जारी है। जहां-जहां मरम्मत की जरूरत है, वहां कार्य कराया जाएगा।
-अभिजीत, जेई, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें