फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका के मनदीप सिंह बने फुटबॉल के नेशनल रेफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। खेल स्टेडियम कालका में तैनात फुटबॉल कोच मनदीप सिंह के नेशनल रेफरी बनने पर सम्मानित किया गया। खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष कालका ने कहा कि मनदीप बचपन से ही होनहार फुटबॉल खिलाड़ी रहा है। नेशनल लेवल पर मनदीप सिंह ने कालका के साथ-2 हरियाणा का भी नाम रोशन किया है। मनदीप सिंह एनआईएस फुटबॉल कोच है, जो वर्तमान में कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। मनदीप सिंह जिला पंचकूला के पहले नेशनल रेफरी बने हैं। सुभाष ने बताया कि जल्द ही मनदीप सिंह आई लीग एवं इंडियन सुपर लीग से लेकर एशियन गेम्स और अन्य फुटबॉल के बड़े-बड़े टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें