फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीएम की पोस्ट में छाया कालका स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की तस्वीरों में मिला प्रमुख स्थान, आज होगा वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कालका रेलवे स्टेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट में प्रमुख स्थान मिला है। प्रधानमंत्री शुक्रवार को देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे, जिनमें हरियाणा का ऐतिहासिक कालका रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
लोकार्पण से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि देश के 75 रेलवे स्टेशन अब पहले से अधिक आधुनिक स्वरूप में तैयार हो चुके हैं और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

साझा की गई तस्वीरों में कालका रेलवे स्टेशन भी प्रमुखता से नजर आया। प्रधानमंत्री की पोस्ट में स्टेशन की तस्वीर शामिल होने से क्षेत्रवासियों और रेलवे यात्रियों में उत्साह है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कालका के लिए गर्व का क्षण है। पुनर्विकसित स्टेशन न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देगा, बल्कि शहर की पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें