फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैक पर मलबा गिरने से कोटी में रुकी कालका-शिमला एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
172 यात्रियों को सेना के वाहनों से पहुंचाया कालका, अगले दिन दो टॉय ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला रेलखंड पर गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 52458 कालका-शिमला एक्सप्रेस को मंगलवार शाम कोटी स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन में 172 यात्री सवार थे। बाद में सेना के वाहनों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोपहर करीब 3:15 बजे गुम्मन-कोटी सेक्शन में ट्रैक पर मलबा आने की सूचना मिली। इसके बाद 3:28 बजे ट्रेन को कोटी स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत ट्रैक से मलबा हटाने का काम शुरू किया, लेकिन लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेलवे ने स्थानीय सेना अधिकारियों से समन्वय कर तीन सेना वाहनों की व्यवस्था करवाई। शाम करीब 6:10 बजे वाहन कोटी स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित कालका के लिए रवाना किया गया। सभी यात्री करीब 7:20 बजे कालका स्टेशन पहुंच गए। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए पेयजल, जलपान और आगे की यात्रा संबंधी सहायता की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन


दो टॉय ट्रेनें रद्द
मलबा गिरने की घटना के बाद रेलवे ने एहतियातन बुधवार को कालका से शिमला जाने वाली दो टॉय ट्रेनों को रद्द कर दिया। रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 52457 (प्रस्थान समय सुबह 3:30 बजे) और ट्रेन संख्या 52453 (प्रस्थान समय सुबह 6:20 बजे) का संचालन नहीं किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही नियमित संचालन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें