फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 320 महिलाओं और बालिकाओं को दिलाया न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के नये भवन में स्थापित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से अब तक 320 महिलाओं और बालिकाओं को न्याय दिलाया गया है। वन स्टॉप सेंटर संचालिका पायल ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, शारीरिक व मानसिक शोषण, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण व गुमशुदगी जैसे मामलों से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाओं को कई प्रकार की मुफ्त सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें विधिक सहायता, पुलिस, कानूनी, मेडिकल सहायता शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के बारे में समय-समय पर अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। 5 मार्च 2019 को वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई थी। वन स्टॉप सेंटर जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने का एक सहयोगी आसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें