फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य जूनियर फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में जूनियर खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सातवीं हरियाणा राज्य जूनियर फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने पर फ्लोरबॉल एसोसिएशन पंचकूला ने दर्शन अकादमी ओल्ड कसौली रोड कालका में खिलाड़ियों प्रोत्साहित किया। महासचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों ने 21 दिसंबर को संस्कार वैली पब्लिक स्कूल रोहतक में सातवीं हरियाणा राज्य जूनियर फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पंचकूला की बालक टीम ने उम्दा प्रदर्शन कर द्वितीय ट्राफी जीती। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में यश कौशिक, हरि मोहन पाल, शौर्य, आदर्श राजपूत, अनुराग शैली, दीपक, तनिस, अनीस, सिद्धांत, वंशिका, सना राजपूत, परी, अक्षिता, कोमल, वैशाली शामिल रहे। इस मौके पर पंचकूला फ्लोरबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, पूर्व सरपंच रामरत्न राजपूत, जिला सचिव देवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव हरप्रीत कौर, सीमा कश्यप, अंकुश, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें