फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जेपीएसए अकादमी डेराबस्सी ने 75 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 6वें स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में जेपीएसए अकादमी डेराबस्सी ने चैंपियंस क्रिकेट अकादमी, खरड़ को 75 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ट्राइसिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में जेपीएसए अकादमी के गुरनिहाल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बैटिंग करते हुए जेपीएसए अकादमी ने 25 ओवर में 1 विकेट खोकर 187 रन बनाए। गुरनिहाल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन नॉट आउट की पारी खेली, जबकि श्रेष्ठ सिंह ने 62 रन नॉट आउट बनाए। जवाब में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी, खरड़ ने 25 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 112 रन बनाए और मैच 75 रन से हार गई। चैंपियंस क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रभनूर सिंह ने 30 और निखिलेश ने 27 रन बनाए। जेपीएसए अकादमी के बॉलर रणफतेह सिंह और आदित्य पाल ने समान रूप से 2-2 विकेट लिए। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में आईवीसीए अकादमी, डेराबस्सी ने एचके क्रिकेट अकादमी, लुधियाना को 27 रन से हराया।


सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमें
एचके क्रिकेट अकादमी, एनडब्ल्यूसीए अकादमी, जेपीएसए स्पोर्ट्स अकादमी डेराबस्सी और सीडब्ल्यूएन अकादमी पीरमुछल्ला ने टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले जाने वाले 6वें स्वर्गीय श्री पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच सीडब्ल्यूएन अकादमी पीरमुछल्ला, पंजाब और एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच जेपीएसए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी और एनडब्ल्यूसीए अकादमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें