फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का रोड शो : आज तीन मार्ग रहेंगे बंद, तीन का ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो के मद्देनजर शनिवार को करीब डेढ़ घंटे के लिए शहर के कुछ मार्ग बंद रहेंगे। इस दौरान कई मार्गों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को रोड शो के रूट का जायजा लिया और तैयारियों को लिए मीटिंग की। रोड शो के दौरान सुबह 11 से दोपहर करीब 1 बजे तक तीनों रूट को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि तीन ट्रैफिक रूट को इस प्रकार डायवर्ट किया गया है। यह रोड शो कमांड एरिया के टैंक चौक से शुरू होकर रेड बिशप होते हुए बेलाविस्टा पर समाप्त होगा। इसके बाद जेपी नड्डा शहीद मेजर संदीप सांखला के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।



ये रूट रहेंगे बंद
-शालिमार चौक से सेक्टर-18 व सेक्टर-5 यवनिका पार्क की ओर आने-जाने वाला मार्ग को बंद किया जाएगा

-बेलाविस्टा चौक से माजरी चौक और सेक्टर-10 तवा चौक की तरफ आने-जाने वाला मार्ग को बंद किया जाएगा

-ओल्ड पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ता कुछ देर के लिए बंद रहेगा

ये रूट रहेेंगे डायवर्ट

-सेक्टर 10 तवा चौक से बेलाविस्टा चौक की ओर आने वाले रूट को डायवर्ट किया जाएगा

-माजरी चौक से बेलाविस्टा की ओर आने वाले रूट को डायवर्ट किया जाएगा

-शिमला कालका हाईवे से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ की ओर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें