फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा विधायक का सुझाव, दादुपुर नलवी को फिर से चालू करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सत्र से पहले हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित प्री बजट बैठक में जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधायकों ने भी सुझाव दिए हैं। जिसमें उनकी मांग है कि बजट मेंगठबंधन सरकार कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य पर खास फोकस रखे।
विज्ञापन

इसी बैठक में जजपा के शाहबाद विधायक रामकरण काला ने तो सरकार को सुझाव दे डाला कि वे दादुपुर नलवी नहर को फिर से शुरू करवाए। बताते चलें कि पूर्व भाजपा सरकार ने दादुपुर नलवी नहर प्रोजेक्ट को डिनोटिफाई कर दिया था। ये परियोजना अब ठप हो चुकी है। लेकिन अब चूंकि प्रदेश सरकार भाजपा-जजपा की है, इसलिए इस सुझाव के बड़े मायने सामने आ रहे हैं। लेकिन अब देखना होगा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार इस सुझाव पर क्या करती है। बैठक में उन्होंने कि दादुपुर नलवी नहर को दोबारा शुरू किए जाना चाहिए, क्योंकि इससे काफी किसानों को बड़े फायदे के साथ-साथ भूजल भी सुधरता।
गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने उन किसानों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की जो ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खाद्य सुरक्षा कानून और फूड प्रोसेसिंग की योजनाओं के तहत इस बात का प्रावधान किया जाना चाहिए कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मिलने वाला मुआवजा उन किसानों तक पहुंचे जो ज़मीन के मालिक नहीं हैं। बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग ने मांग रखी कि सभी पैक्स सोसाइटी में एमसीएल को तुरंत बढ़ाया जाए जिसे 2010 के बाद से अब तक बढ़ाया ही नहीं गया है जबकि इसे हर 3 साल में बढ़ाना होता है। उन्होंने कहा कि 50 हजार की आबादी होने के बावजूद बरवाला में लड़कियों का सरकारी कॉलेज नहीं है जिसे सरकार को तुरंत खुलवाना चाहिए।
विज्ञापन

जुलाना से जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा ने मांग की स्कूली शिक्षा पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। नरवाना से विधायक रामनिवास वाल्मिकी ने मांग की कि किसानों की फसल पकने के समय फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि मौके पर तुरंत आग पर काबू पाकर फसल का नुकसान होने बचाया जा सके। गांवों में गंदे पानी, जोहड़ पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर उस पानी का सिंचाई आदि के लिए प्रयोग होना चाहिए। राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि आगामी बजट के जरिये किसानों, ग्रामीणों और अनुसूचित जाति समेत समाज के वंचित वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं हरियाणा के लोगों को समर्पित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें