संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर से ज्वेलरी और कैश चोरी कर फरार हो गए। मालिक की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 निवासी निखिल सिंघल ने दी शिकायत में बताया कि वे 28 नवंबर को परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे और 3 दिसंबर को लौटे। घर पहुंचे तो रसोई की चिमनी का कांच टूटा मिला और दरवाजा खोलने पर सामान बिखरा मिला। शिकायत में बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर 30 नवंबर की रात करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने घर से सोने-चांदी की ज्वेलरी, कीमती कैमरा और बच्चे की इलेक्ट्रॉनिक पिगी बैंक में रखे 38 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा सोने की चेन, मंगलसूत्र, कड़ा, अंगूठी, सिक्का, चांदी का सिक्का, पाजेब व बिछुए, चांदी का नोट व अन्य सामान भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।