फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी के गहने सस्ते दामों में खरीदने वाला ज्वेलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 8 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने चोरी के आरोपियों से सस्ते दामों पर सोने के गहने खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक सोने का हार, दो झुमके, एक गोल्ड पेंडेंट और चार अंगूठियां बरामद की हैं। बरामद ज्वेलरी का कुल वजन 61 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान अंबाला निवासी विनय वर्मा के रूप में हुई है।
सेक्टर-10 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके घर के ताले तोड़कर नकदी और ज्वेलरी चोरी कर ली गई। थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज होने के बाद जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंपी गई। टीम ने अंबाला निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को 3 नवंबर को गिरफ्तार किया। रिमांड पर पूछताछ के दौरान दोनों से 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गहने उन्होंने अंबाला निवासी ज्वेलर विनय वर्मा को बेच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने 17 नवंबर को विनय वर्मा को भी गिरफ्तार किया। दो दिन के रिमांड में उसने अपने घर से चोरी की ज्वेलरी बरामद करवाई।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों, खासकर दुकानदारों और ज्वेलर्स को चेताया कि पुराने सामान खरीदते समय रसीद, असली बिल, विक्रेता की पहचान और आवश्यक दस्तावेज अवश्य जांचे। उन्होंने कहा कि चोरी, लूट या डकैती का सामान खरीदना, रखना या छिपाना गंभीर अपराध है, जिसमें आजन्म कारावास और जुर्माने तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें