फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद घर का ताला खोलकर लाखों के जेवर और 16 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। गढ़ी कोटाहा गांव के एक बंद घर का ताला खोलकर चोरों ने सोने-चांदी के लाखों के जेवर और 16 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के समय महिला घर को ताला लगाकर बेटी के साथ मायके गई थी। उसके पति और बच्चे भी घर पर नहीं थे। थाना रायपुररानी के पुलिस कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूनम देवी ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर को वह सुबह करीब 9 बजे अपनी बेटी सिमरन के साथ अपने मायके सैन माजरा गई थी। उस समय उनके पति और अन्य बच्चे घर पर नहीं थे। सभी कमरों और मेन दरवाजे को ताला लगाकर शाम करीब 4:30 बजे जब वह अपनी बेटी के साथ लौटी तो देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला है। घर के कई कमरों के ताले टूटे थे और अलमारियां खुली हुईं थीं। जेवर का बॉक्स भी बाहर पड़ा था। उसमें रखी सारे जेवर और नकदी गायब थी। उसने बताया कि चोरी हुए सामान में पांच तोले सोना, 522 ग्राम चांदी और 16 हजार रुपये नकद थे। महिला ने बताया कि उसने घर के मेन दरवाजे की चाबी जूतों के पायदान के नीचे रखी थी। चोरों ने उसी चाबी से ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके तुरंत बाद डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें