पंचकूला। सेक्टर-3 देवीनगर के झुग्गी से 12 जुलाई को 35 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी हो गए। झुग्गी में रहने वाले अरजीत की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह घर के सभी लोग 12 जुलाई की सुबह काम पर चले गए। शाम को वापस आने पर देखा कि झुग्गी में सामान बिखरा पड़ा है। ट्रंक खुला हुआ था। ट्रंक में रखे 35 हजार रुपये और जेवर गायब था।