धरने पर बैठे चयनित जेबीटी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर पांच स्थित में धरने पर बैठे चयनित जेबीटी शिक्षकों ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी भयानक कुरीति को खत्म करने की शपथ ली। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने बताया की देश में आज से नहीं, लगभग दो दशकों पहले ही भ्रूण हत्या की शुरूआत हो गई है। जिला पंचकूला प्रभारी रूपेश कौशिक ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने पांच सदियों पहले ही अपने शब्द की शक्ति से लोगों को औरत की हस्ती के बारे में जागरूक कर दिया था।