फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैंसर अवेयरनेस पर जसप्रीत और मनीषा ने जीती 21 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डॉक्टरों, सेना के जवानों, सीनियर सिटीजन, महिलाओं और बच्चों सहित करीब 1200 प्रतिभागियों ने रविवार को कैंसर अवेयरनेस पर ‘रन फॉर हेल्थ’ में भाग लिया। पुरुष वर्ग की पांच किमी की दौड़ राहुल ने जीती। अशोक और सिद्धांत को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। 10 किमी पुरुष वर्ग में दयाल विजेता बने। गारू और पंकज दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 10 किमी की दौड़ में नंदिनी ने बाजी मारी। पायल और रीता : दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
21 किमी पुरुष वर्ग रन में जसप्रीत ने जीत हासिल की। अमित और अमित कुमार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 21 किमी वर्ग में मनीषा ने जीत हासिल की। मुकेश कुमारी और परमजीत कौर ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दौड़ पारस अस्पताल से शुरू होकर सेक्टर-27 होकर वापस अस्पताल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारस हेल्थ के आयोजन में गुरुद्वारा नाडा साहिब के एडमिनिस्ट्रेटर सरदार परमजीत सिंह और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। पारस हेल्थ फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि ''रन फॉर हेल्थ'' का आयोजन इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ पर किया गया था। इस थीम पर जागरूकता फैलाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें