फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा, दुष्यंत गौतम, दीपेंद्र हुड्डा ने भरा नामांकन

Sat, 14 Mar 2020 11:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राज्यसभा के लिए नामांकन भरते दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
हरियाणा से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमें भाजपा से दो और कांग्रेस से एक प्रत्याशी ने परचा भरा है। भाजपा की तरफ से रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी अजीत बाला जोशी ने सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरवाया।
विज्ञापन


जांगड़ा और गौतम को नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, मूलचंद शर्मा और सुभाष बराला पहुंचे। जबकि दीपेंद्र हुड्डा का नामांकन भरवाने के लिए गीता भुक्कल, शकुंतला खटक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद पहुंचे। दीपेंद्र का नामांकन भरवाने के बाद दीपेंद्र और उनके पिता पूर्व सीएम हुड्डा विधानसभा में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे। जाहिर सी बात है कि भाजपा का तीसरा प्रत्याशी न उतारना दीपेंद्र हुड्डा के लिए फायदेमंद रहा।

निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में जांगड़ा और दीपेंद्र को राज्यसभा के लिए पूरे छह साल का समय मिलेगा, क्योंकि सैलजा और इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कश्यप इनेलो की ओर से राज्यसभा में थे। बाद में इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर विधायक बन गए।
विज्ञापन


राज्यसभा के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है, लेकिन अब तीन ही लोग मैदान में हैं। ऐसे में तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। संभावना है कि 18 मार्च को नामांकन वापसी के दिन ही तीनों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह की सीट पर 2022 तक का समय

पुत्र को टिकट दिलवाने केलिए सांसद बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके लिए दुष्यंत कुमार गौतम का नामांकन हुआ है। इस सीट पर गौतम का कार्यकाल 2022 तक ही रहेगा, क्योंकि बीरेंद्र सिंह का कार्यकाल 2022 में पूरा हो रहा है।

जाटलैंड रोहतक के महम कस्बे के हैं जांगड़ा
रामचंद्र जांगड़ा जाटलैंड रोहतक के महम कस्बे के रहने वाले हैं। वे 2014 में गोहाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा संगठन के अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। वे दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पढ़ते वक्त छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और एबीवीपी के सदस्य बने। पढ़ाई खत्म कर वे एवीबीपी के मंडल अध्यक्ष बने।

यह होगी प्रक्रिया
नियमों के मुताबिक 15 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। तीनों प्रत्याशियों को नामांकन सही पाए गए और किसी ने परचा वापस नहीं लिया तो तीन रिक्त सीटों पर तीन प्रत्याशी होने के कारण 18 मार्च को ही तीनों को निर्विरोध चुना हुआ मान कर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें