फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा डिलीवरी ब्वॉय, पैर फिसलने से बीच सड़क पर गिरा और चली गई जान

Sat, 13 Jul 2019 11:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेक्टर-29बी में जामुन के पेड़ से गिरकर 18 साल के रसोई गैस सिलिंडर के डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। युवक के सिर पर गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ते देख पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी विष्णु (18) के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विष्णु मौलीजागरां के मकान नंबर 34 में अपने चाचा प्रेम कुमार के साथ रहता था। वह मनीमाजरा स्थित एक गैस कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। शुक्रवार सुबह घर से अपने काम पर चला गया। दोपहर में छुट्टी के बाद वह सिलिंडर सप्लाई करने वाली गाड़ी के चालक रोहित के घर चल गया। बताया गया कि रोहित घर में खाना खाने चला गया, जबकि विष्णु सेक्टर-29बी स्थित मकान नंबर 1471 के बैक साइड पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगा।

इस दौरान उसका पैर फिसला और वह नीचे बीच सड़क पर आ गिरा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सड़कों पर खून बिखरा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था विष्णु
परिजनों ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ में रहता है। विष्णु पिछले करीब दो साल से अपने चाचा के घर रहकर काम करता था। विष्णु के तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद से घरवालों को यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब उनके बीच नहीं रहा। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें