फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अग्रवाल सभा चुनाव में जगमोहन गर्ग ने पारदर्शिता और सदस्यता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के एक नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग अपनी टीम के साथ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और अधिक से अधिक अग्रवाल परिवारों को संस्था से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

जगमोहन गर्ग ने बताया कि 12 साल बाद सभा के चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने चुनाव करवाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और महापौर का आभार जताया। महासचिव पद के उम्मीदवार मुकेश बंसल ने भी सदस्यता विस्तार और वित्तीय पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगमोहन गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुभाष सिंगला और महासचिव पद पर मुकेश बंसल मैदान में हैं। वित्त सचिव पद पर सतीश अग्रवाल, सचिव पद पर राजेश बंसल, ऑडिटर पद पर विकास भोजिया और प्रेस सचिव पद पर राकेश कुमार गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग के अनुसार, उपप्रधान पद पर नवराज मित्तल निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कॉलेजियम सदस्यों से मतदान में भाग लेने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें