फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई विद्यार्थियों ने लिया सेवा और अनुशासन का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, प्राचार्य दिनेश पुरी ने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायपुररानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शपथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य दिनेश पुरी ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बनना भी जरूरी है। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रतिबद्धता जताई। प्राचार्य दिनेश पुरी ने कहा कि विद्यार्थियों का विकास केवल तकनीकी शिक्षा हासिल करने तक सीमित नहीं है। उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन को व्यवहार में उतारने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए और उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक प्रोमिला शर्मा, सीमा शर्मा, प्रवीण कुमारी, मनिंदर सिंह, सुरेश, महेंद्र सिंह, सतबीर, सतीश कुमार और गौरव सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें