फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: आईटीबीपी ने 41 लाख सूर्य नमस्कार का आंकड़ा पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 41 लाख सूर्य नमस्कार किया जा चुका है। यह जानकारी आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने दी है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव केे तहत पूरे हरियाणा में 75 लाख सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है। आईटीबीपी भानू की ओर से 51 लाख सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। आईटीबीपी भानू में कुल 41,77,548 सूर्य नमस्कार को पूर्ण कर चुके हैं जिसमें प्रतिदिन केंद्र के कुल 2469 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक जवान की ओर से प्रतिदिन 101 बार सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है। हर एक आसन का अपना महत्व है। इसे करने वाले का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य अच्छा होता है। साथ ही शरीर में खून का संचार भी दुरूस्त होता है।
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से तनाव कर सकते हैं कम
सूर्य नमस्कार के जरिए तनाव कम कर सकते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है तथा पाचन तंत्र अच्छा होता है। चिंता दूर होती है। हृदय, यकृत, आंत, पेट, छाती, गला, पैर आदि अंगों के लिए बहुत लाभ मिलता है। सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगों को लाभ करता है। दुहन ने कहा कि सभी सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करें। वहीं, अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी सूर्य नमस्कार के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें