फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीबीपी भानू में सैनिकों ने जौहर दिखाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में सैनिकों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जोश और उत्साह के साथ जौहर दिखाए। इस मौके पर केंद्र के महा निरीक्षक अशोक नेगी ने प्रांगण में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने भारत सरकार के नया भारत विकसित भारत 2047 की थीम पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने के संदर्भ में एवं स्वतंत्रता दिवस के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन शहीदों को याद किया जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली है। इस दौरान तिरंगे झंडे के साथ मानव श्रृंखला बनाकर देशभक्ति के जोश का प्रदर्शन किया गया। वर्तमान वे करीब 2000 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनमें करीब 1200 महिला प्रशिक्षणार्थियों को फूल से फौलाद बनाकर देश सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में मौजूद सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें