फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा कांग्रेस का एकजुट रहना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा के कांग्रेसी एकजुट दिखेंगे। आलाकमान का भी यही संदेश है कि यात्रा में कांग्रेस एकजुट रहे, आदमपुर उपचुनाव की तरह नहीं होना चाहिए। यही कारण है कि आमतौर पर दूरी बनाए रखने वाले हुड्डा सैलजा और किरण चौधरी का खेमा एकजुट दिखा है। दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी सहित अन्य नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दिल्ली में आज पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सभी कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में यात्रा के स्वागत और उसको सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में हुडडा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर हरियाणा में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग यात्रा का बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा को हरियाणा में ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा। हरियाणा के रूट पर लाखों की तादाद में लोग इसका हिस्सा बनेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 14 कमेटियों का गठन किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका से हरियाणा दाखिल होगी यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 21 तारीख को फिरोजपुर झिरका से हरियाणा में दाखिल होगी। इसके स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेता वहां मौजूद रहेंगे। झिरका में दाखिल होने के बाद यह यात्रा नूंह होते हुए सोहना पहुंचेगी और उसके बाद आगे का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें