फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाउसिंग बोर्ड की 4081 संपत्तियों की नीलामी में मिले महज 90 बोलीदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड (एचएचबी) की ओर से बुधवार को 4,081 संपत्तियों की ई-नीलामी की गई, जिसमें करीब 90 संपत्तियों बोली लग सकी। बता दें कि संपत्तियों में 4,040 फ्लैट्स, तीन शिक्षण स्थल की साइट और 38 व्यवसायिक साइट शामिल हैं, लेकिन दो व्यवसायिक साइट सहित चंद अन्य संपत्तियों को ही बोलीदाता मिले हैं। वहीं, शिक्षण स्थल की एक भी साइट के लिए बोली दाता आगे नहीं आया है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने इससे पहले 16 नवंबर 2022 को 2,500 संपत्तियों की ई-नीलामी के लिए अप्रूवल दी थी, लेकिन यह बोली भी किन्हीं कारणों ने नहीं हुई। फिर 2,500 की जगह 4,081 संपत्तियों की ई-नीलामी 30 नवंबर करने की अप्रूवल बोर्ड ने दी। बुधवार को शुरू हुई करीब 90 संपत्तियों के लिए बोलीदाता आगे आए और इसका राउंड एक दिसंबर शाम तक चलेगा। बोर्ड ने बताया कि 15 दिसंबर को 873 संपत्तियों की बोली लगाई जाएगी, जिनमें हिसार के सेक्टर-24 में 97, हिसार तलवंडी राना-1 में 359 और सोनीपत के बारही में 417 संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें