फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडंबना : सुखना चो में मौत के बाद भी घग्गर में नहा रहे बच्चे, पुलिस ने धारा -144 लगाई, पुलिस गश्त नहीं हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पुलिस ने नदी, नालों के आसपास जाने में भले ही धारा-144 लगा दी हो, लेकिन पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण कभी भी बच्चों की जान जा सकती है। मंगलवार को भी शहर में घग्गर नदी में नाबालिग बच्चे घग्गर में नहा रहे थे। इस दौरान पुलिस गश्त नहीं दिखी। बीते सोमवार को सकेतड़ी के पास सुखना चौ में सेक्टर-26 बापूधाम निवासी कुशल की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस की गस्त कर रोकने के लिए तैयारी कहीं नहीं की गई है। इस तरह के हालात में फिर से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

पंचकूला में बचाव के लिए लगाई धारा -144
पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि बरसात के मौसम में मौज मस्ती या किसी लालच (पैसे अन्य सामाग्री) के लिए ना खुद नदी, नालों के पास जाएं। ना ही अपनें बच्चो को जाने दें । मानसून के इस मौसम में पानी के बढ जानें के कारण जान माल की सुरक्षा के लिए नदियों, नालों के पास जानें पर धारा -144 लगाई गई है।
अक्सर नदी नालों में लोगों के द्वारा किए गयें दान का सामान या पैसे के लिए बच्चे पानी में कूदते हैं, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इस बरसात के मौसम में पानी का बहाव तेजी सें बढ जाता है और इस पानी के बढते बहाव के कारण डूबने का खतरा रहता है। लोग अपने बच्चों का ध्यान रखें ज्यादा इधर उधर ना जानें दें । पुलिस की ओर से गस्त भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें