फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और मोहिंदर भगत ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें अगले महीने श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्रियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को श्री गुरु तेग बहादुर जी की धर्म, सत्य और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई शहादत की स्मृति में राज्यभर में आयोजित किए जा रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी और उनसे समारोहों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुरु साहिब का शांति और भाईचारे का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। एक महीने तक चलने वाले इन आयोजनों की शुरुआत दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ हो चुकी है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत पंजाब भर के पवित्र स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार और धार्मिक सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें