पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचकूला जिले में 9 व 11 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्परों के लिए निर्धारित किए जाने वाले साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैैं। विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी जोगिंद्र कौर ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द किए जाने की बात कही। विभागीय उच्चाधिकारियों से परामर्श करके साक्षात्कार की आगामी तिथियां तय कर सभी आवेदकों को सूचना दे दी जाएगी।