फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्राइसिटी में कोकीन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने ट्राइसिटी में कोकीन की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और पिछले करीब पांच वर्षों से कपड़ों व जूतों के कारोबार की आड़ में कोकीन की तस्करी कर रहा था। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 17 जून को सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास पीरमुछल्ला निवासी अंचित उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया। उसकी एक्सयूवी-500 कार से 43 ग्राम कोकीन की 87 पुड़ियां बरामद हुईं। पूछताछ में अंचित ने खुलासा किया कि उसने यह कोकीन पीरमुछल्ला निवासी अजय के माध्यम से दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने अजय और उसकी निशानदेही पर दिल्ली के तिलक नगर निवासी नाइजीरियाई नागरिक अजा ओग्बोना को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जांच में सामने आए अहम तथ्य
43 ग्राम कोकीन की 87 पुड़ियां बरामद।
तीन आरोपी गिरफ्तार, जिनमें एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल।
आरोपी 2018 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था।
कपड़ों और जूतों के कारोबार की आड़ में चल रही थी तस्करी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें