फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी के 30 गांवों में जल्द मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की तर्ज पर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में भी लोगों को बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में बीबीएनएल और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कौशिक ने कहा कि विकास की दृष्टि से गांव शहरों से पीछे न रहें, इसके लिए फिजिकल कनेक्टिविटी के साथ-साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घरों तक अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मोरनी खंड के एक गांव को पायलट आधार पर चिह्नित किया जाएगा। इसमें सीएसआर के माध्यम से अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाएगी। मोरनी के कुछ क्षेत्रों में भू-स्खनल के कारण ऊपर गामी तार क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, इस कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि मोरनी खंड के बचे तीस गांवों में भी ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के लिए एक रुपरेखा तैयार की जाए ताकि इन गांवों में भी बेहतर इंटरनेट सुविधा लोगों को उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में बताया गया कि मोरनी की 20 ग्राम पंचायतों में बीबीएनएल द्वारा भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा दी गई है। बैठक में यह भी बताया गया कि कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी भवनों में 18 हजार इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इस मौके पर बीबीएनएल के महाप्रबंधक अजय कसवान, सीएससी हरियाणा प्रमुख आशीष शर्मा, सीएससी जिला प्रबंधक रोहित सेन और सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल सांगवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें