pm modi, arvind kejriwal, narendra modi
- फोटो : gettyimages
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग क्लास का जिले के तीन गांव के लोग हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए सेलेक्शन होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की एंट्री पर बैन लगा दी गई है। क्योंकि जो रिहर्सल के बाद फाइनल लिस्ट तैयार हुई थी उसमें से कुछ लोगों का नाम भेजना प्रशासन भूल गया है। बता दे कि अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए गांव बीड़ घग्गर, खड़क मंगोली, चंडीमंदिर से करीब 50 लोगों का सेलेक्शन किया गया था। इस महोत्सव की तैयारी में पिछले कई दिनों से लोग जुटे भी थे। गांव में लोग पिछले 15 दिनों से सुबह और शाम योगा की प्रैक्टिस कर रहे हैं थे।
मोदी से मिलने की इच्छा मन में ही रह गई
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस से ज्यादा लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा थी। लोग काफी खुश भी थे, क्योंकि फाइनल रिहर्सल का भी वह हिस्सा बन चुके थे। इसके बाद सीधे मोदी की योगा क्लास में एंट्री होनी थी। जिसपर अब जिला प्रशासन ने बैन लगा दिया है। ये लोग मोदी की योगा क्लास में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन के हर अधिकारी का दरवाजा खटखटा चुके हैं। सोमवार को शाम चार बजे तक की मोहलत भी दी गई थी। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल पाया।
कोट्स
सेलेक्शन के बाद तीनों गांव के लोग फाइनल रिहर्सल में हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन मेन लिस्ट में लोगों का नाम तक नहीं है। इस संबंध में प्रशासनिक आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन सोमवार की शाम सवा आठ बजे तक कोई रिस्पांस नहीं मिल पाया है।
- संदीप शर्मा, हेड कोआर्डिनेटर योगा टीम बीड़ घग्गर पंचकूला।