फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज ने भीम अवॉर्ड के लिए लगाई गुहार, हाईकोर्ट में दी याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ । ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने इंसाफ के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। राजपूत ने टोक्यो ओलंपिक से पहले नकद इनाम और भीम पुरस्कार देने का निर्देश जारी करने की अपील की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने लंबे समय तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी की है। वह राइफल शूटिंग में विश्व के छठे और भारत में नंबर एक खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। याची ने बताया कि योग्य होने के बावजूद भी उसे भीम पुरस्कार और नकद इनाम नहीं दिया गया। याची ने कहा कि हैरत की बात यह है कि उससे नीचे के स्तर वाले खिलाड़ियों को यह दोनों सम्मान दिए जा चुके हैं। याची ने सरकार के रवैये को भेदभाव वाला बताते हुए इस मामले में दखल देने की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें