फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पोटाश सर्वेक्षण जल्द करवाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के खनन और जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने राज्य में पोटाश के बारे में सर्वेक्षण के काम को जल्द पूरा किए जाने को लेकर मंगलवार को केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। बैठक के दौरान गोयल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पंजाब के ज़िला श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के क्षेत्रों में इस पोटाश के भंडार मिले हैं, जिसका सर्वेक्षण जल्द से जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को पोटाश सर्वेक्षण का काम जल्द पूरा करवाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि इससे देश को पोटाश पक्ष से आत्म-निर्भर बनाने सहित राज्य की आर्थिक स्थिति को और मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में पोटाश के भंडार होने संबंधी 1985 में ही पता लग गया था, लेकिन उसके उपरांत बनीं राज्य सरकारों ने इस अहम काम की तरफ ध्यान नहीं दिया।जिस कारण इस संबंधी ज़रूरत अनुसार सर्वेक्षण और ड्रिलिंग का काम न हो सका। गोयल ने कहा कि फ़िलहाल फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब ज़िलों में 10 स्थानों पर ही ड्रिलिंग हुई है। सर्वेक्षण के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इस खनिज के भंडारों के बारे पता लग सकेगा। गोयल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को माइनिंग क्षेत्र को पेश और समस्याओं के बारे भी अवगत करवाया है। जिसको लेकर अब जल्द ही पंजाब में केंद्रीय और प्रांतीय अधिकारियों की साझी मीटिंग करवाई जाएगी और इन मसलों के हल के लिए रणनीति बनायी जाएगी। इसमें पोटाश का मुद्दा भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें