फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अफसरों को निर्देश, तुरंत निपटाई जाएं कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अफसरों को कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्याओं का तुरंत निपटान करने को कहा। विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को वित्तमंत्री से मिले। उन्होंने वित्तमंत्री को काफी समय से लंबित अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

चीमा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों को समय पर राहत देने पर जोर दिया। विचाराधीन मामलों की प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। प्रशासनिक सचिवों को अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी से बचने के निर्देश दिए गए। बैठकों का उद्देश्य सरकार और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना है। बैठक में कोविड-19 मेडिकल, जल सप्लाई, सर्व शिक्षा अभियान और प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें