फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और कर्फ्यूः पंजाब में एमआरएस, पीटीयू और आईकेजी को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश

Thu, 09 Apr 2020 11:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य की दोनों तकनीकी शिक्षा यूनिवर्सिटियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। तालाबंदी के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधी कोई परेशानी न आने दें। चन्नी ने पूरे फैकल्टी समुदाय से भी अपील की कि इस मुश्किल घड़ी में वह विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आएं।
विज्ञापन


बुधवार को जारी प्रेस बयान में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा ने कहा कि आईकेजी पीटीयू और एमआरएस पीटीयू और उनसे संबंधित कॉलेजों को विभिन्न तकनीकों जैसे यूट्यूब, जूम, स्काइप, गूगल क्लासरूम, व्हाटसएप ग्रुपों आदि का प्रयोग करके ऑनलाइन क्लासें चलाने के लिए कहा गया है, ताकि मौजूदा संकट की स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो।

वर्मा ने कहा कि दोनों यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों से कहा गया है कि वह फैकल्टी के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन अध्यापन अपनाने के प्रति जागरूक करें और अपेक्षित सहायता मुहैया करवाएं। आईकेजी पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. अजय शर्मा और एमआरएस पीटीयू के वीसी डॉ. एमपीएस ईशर ने कहा कि उनकी यूनिवर्सिटियां और मान्यता प्राप्त/संबंधित कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों के लिए अकादमिक प्रोग्राम को सुचारु ढंग से चलाने के लिए क्लास की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यापकों से भी कहा गया है कि वह घर से काम करें और पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो लेक्चर विद्यार्थियों को प्रसारित करें। विद्यार्थी चैट द्वारा अपने प्रश्न सीधे तौर पर पूछ सकते हैं और इन प्रश्नों के जवाब तुरंत ही अध्यापक द्वारा दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें