फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएसवीपी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम एंक्रोचमेंट और पार्किंग कमेटी की बैठक पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि एंक्रोचमेंट और पार्किंग कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष सुनील सिंगला और पार्षद गौतम प्रसाद की उपस्थिति में हुई। नगर निगम आयुक्त अपराजिता, उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में एसीपी विक्रम नेहरा, एसडीओ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सर्वे के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध तौर रेहड़ी लगाने पर रोष व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने इनको हटाने के बारे में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले 30 दिन तक लगातार एचएसवीपी एवं नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा। शहर में सेक्टरों के अंदर जो अंदर अतिक्रमण हो रखे हैं, उनके लिए भी स्पेशल तौर पर टीम तैनात रहेगी। इसमें अवैध अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी जयवीर के साथ दो अतिरिक्त असिस्टेंट प्रोग्राम आफिसर (एपीओ) तैनात किए गए हैं। लगभग 40 कर्मचारियों की टीम काम करेगी। शहर में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में पार्षद सुरेश वर्मा, गौतम प्रसाद, जय कौशिक और सुनीत सिंगला ने मांग की कि उनके एरिया में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाए।
एसीपी विक्रम नेहरा को शहर के लाइट्स पॉइंट्स पर भीख मांगने वालों की समस्या के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि सेक्टर 5, 9, 8 एवं अन्य लाइट्स प्वाइंट पर बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है, जोकि काफी बड़ी समस्या हो गई है। एसीपी ने आश्वासन किया कि इन भीख मांगने वालों को शोरूम के बरामदों में सोने से रोका जाएगा।
विज्ञापन


अवैध तौर पर बने ट्रैवलर स्टैंड पर होगी कार्रवाई
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर में सेक्टर 8, 9 और 10 में ठेकेदार द्वारा पार्किंग लगाई गई है, उसके द्वारा उप निगम आयुक्त से मुलाकात करके 60 लाख रुपये के चेक सौंप दिए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में अवैध तौर पर स्कूली बस और टैक्सी, टेंपो ट्रैवलर स्टैंड बना दिए गए हैं, उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार से अभियान शुरू होगा, जिसमें ऐसी गाड़ियों को खड़े होने पर रोका जाएगा, जो ऐसी गाड़ियां खड़ी करेंगे, उनके 5 से 10 हजार रुपये के चालान किए जाएंगे। ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने वालों पर भी पुलिस की सहायता से इन्हें भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें