पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर व श्याम शुक्ला की अध्यक्षता में पोक्सो एक्ट के मामलों को लेकर डीएसपी, एसआईपीयू व संबंधित पुलिस अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक हुई।
उन्होंने पुलिस विभाग को बाल लैंगिक अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए विभिन्न थानों में मामलों पर विस्तार से चर्चा व उनकी समीक्षा की।
हरियाणा राज्य बाल आयोग के सदस्यों ने पोक्सो एक्ट के तहत पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और अपराधियों के कोर्ट में पेश किए गए चालान व पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों पर गंभीरता से चर्चा व समीक्षा की। उन्होंने पुलिस को ट्रिप मॉनिटरिंग के सिस्टम के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।