फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इनोवा चालक ने रेड लाइट जंप कर जिम्नी कार में मारी टक्कर, दो बार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4/5 ट्रैफिक लाइट पॉइंट पर सोमवार शाम करीब 4 बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया। इनोवा कार ने रेड लाइट तोडक़र तेज रफ्तार जिम्नी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि जिम्नी कार दो बार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए जिम्नी चालक को बाहर निकाला और कार को सीधा किया।
विज्ञापन

जिम्नी कार चालक रमेश ने बताया कि वह सेक्टर-11 उधम सिंह चौक से चंडीमंदिर टैंक चौक की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर- 4/5 ट्रैफिक लाइट पॉइंट पर ग्रीन लाइट होने पर आगे बढ़े तभी सेक्टर-4 मार्केट की तरफ से रेड लाइट तोड़कर इनोवा कार आई और जिम्नी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। इनोवा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि जिम्नी कार के दोनों दाहिने टायर फट गए, एयरबैग खुल गए और कई पार्ट्स टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सडक़ किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें