फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मासूम बच्ची गुम, दो घंटे में पुलिस ने मां से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अभयपुर से आई एक महिला की मासूम बेटी अस्पताल परिसर में अचानक लापता हो गई। महिला सपना अपने दोनों बच्चों के साथ सुबह करीब 11:30 बजे टेस्ट और दवाइयां लेने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी सचिता अचानक उसकी नजरों से ओझल हो गई। महिला ने अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में बेटी गुम होने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी एसआई भरतु राम ने टीम के साथ बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची दूसरी मंजिल पर अकेली और रोती हुई मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें