फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इनेलो करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी सोमवार, 1 जून को सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की मौजूदगी रहेगी और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार तेल की कीमतें नियंत्रित करने में विफल रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20 प्रतिशत और डीजल पर 16 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें