तेल की कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। इंडियन नेशनल लोकदल ने हरियाणा के सभी जिलों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएपी, एनएपी के दाम, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य खाद पदार्थों के दाम बढ़ाने, तीन कृषि कानूनों, गेहूं खरीद सरकार द्वारा मंडियों में ना करके सीधा अडानी के गोदामों में भेजने के विरोध में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।
पंचकूला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इनेलो प्रकाश भारती के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर दास प्रदेश महासचिव इनेलो, सीमा चौधरी जिला अध्यक्ष महिला विंग इनेलो, टोनी जिला अध्यक्ष इनेलो, सतफूल जिला अध्यक्ष कर्मचारी सेल, जय किसान शर्मा अध्यक्ष किसान सेल, एडवोकेट धर्मपाल छाछिया, मनीष छाछिया विधानसभा अध्यक्ष एसपी सेल इनेलो, निरंजन सिंह नागरा, पूर्ण सिंह, जिला विधानसभा यूनिट पंचकूला व सभी समर्थक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।