फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इनेलो प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला ने साधा भाजपा-कांग्रेस पर निशाना
विज्ञापन

अंतिम दिन 5 मेयर व 65 पार्षद उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, कुल 123 प्रत्याशी मैदान में

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन इनेलो के मेयर प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला मौजूद रहे और भाजपा व कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नामांकन के दौरान पूर्व मेयर सीमा चौधरी, जिला अध्यक्ष सतिंदर टोनी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस अंदरखाने मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और किसान, मजदूर व कर्मचारी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन


एसडीएम कालका एवं रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग के अनुसार अंतिम दिन मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिससे कुल संख्या 9 हो गई है। पार्षद पद के लिए 65 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे और अब कुल 123 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


वार्डवार उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
वार्ड-1: परमजीत कौर, अमृत कौर, मोनिका बंसल
वार्ड-2: चारु चावला, परमजीत कौर
वार्ड-3: सुरेश कुमार वर्मा, रितु, रितु
वार्ड-4: भारत हितैषी
वार्ड-5: विशाल, तरुण साहनी
वार्ड-6: गगन चावला
वार्ड-7: दीपक छावरिया, राकेश मालिक, गुरदीश, राजन, प्रेम कुमार, सूरज, ज्योति प्रसाद, रानी देवी
वार्ड-8: राजकुमार जैन, विनोद कुमार, हरिंद्र
वार्ड-9: ममता स्वामी, दिनेश ढांडा, नवल किशोर जैसवाल, सुखवीर सिंह
वार्ड-10: जगदीप सिंह, मनजेश, सौरव चौधरी, कार्तिक कौशल, पंकज
वार्ड-11: अंजू, अनुराधा पुरी
वार्ड-12: सुखवीर पुनिया, संजीव कुमार
वार्ड-13: दीपक गर्ग, सिंपी गर्ग, विशाल भारद्वाज
वार्ड-14: राकेश गोयल, चारु गोयल, सुमित कुमार, सुशील गर्ग, पीयूष गौतम
वार्ड-15: रितु, पिंकी, मोनिका
वार्ड-16: रोशनी देवी, जतिंदर कौर, नैना, स्नेहा, सुनीता देवी, गीता देवी, निर्मला देवी
वार्ड-17: मुकेश कुमार, रोहित, अशोक कुमार, अशोक कुमार, आशीष कुमार रंगा, मोहन लाल
वार्ड-18: अमनदीप कौर, मोनिका देवी
वार्ड-19: मनीषा रानी, राजविंदर कौर
वार्ड-20: गुरदास सिंह बैहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें