रामगढ़। हिंद संग्राम परिषद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांग करते हुए बताया कि सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी बच्चों को शुरू से ही दी जाए, ताकि उन्हें यातायात का पूरा ज्ञान हो ओर बच्चे अपने माता-पिता को भी गलत ड्राइविंग करने से रोकने में सक्षम हो सकें। इस तरह से वह खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना सीख जाएंगे।
ज्यादातर दुर्घटनाओं में ट्रैफिक नियम की उल्लंघना ही जानलेवा हो जाती है। डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में एक पीरियड ट्रैफिक नियमों पर जरूरी करने की पूरजोर मांग की है।