फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वर्कशाप ऑन साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में साइबर से जुडे़ मामलों की तकनीकी जांच के लिए वीरवार को वर्कशाप आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपग्रेड किया गया। वर्कशाप के दौरान साइबर एक्सपर्ट एसएसओ गौरव वीर सिंह ने बताया कि देश-दुनिया जैसे-जैसे रोजाना के कामों के लिए ऑनलाइन माध्यम अपना रहीं हैं, वैसे वैसे साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। भारत में भी पैसों के ऑनलाइन पेमेंट से लेकर अन्य कामों में लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा भी साइबर से जुडे़ अपराधों पर नियंत्रण और साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस जांच प्रक्रिया को मजबूत करके अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। केंद्र सरकार ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की शुरुआत की है। अगर किसी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार से साइबर क्राइम हो जाता है, तो वह तुरंत 1930 नंबर पर अपनी जानकारी और आनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। पोर्टल में जानकारी पहुंचते ही तुरंत पैसा होल्ड पर लग जाता है। प्रक्रिया के बाद वह पैसा वापस आ जाता है। वर्कशाप में गुरचरण सिंह (सीडीटीआई चंडीगढ़) ने इंटरनेट मीडिया, साइबर फाइनेंशियल फ्राड, हैकिंग, साइबर फोरेंसिक समेत अन्य तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें