फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 की बदहाल सड़कें, गंदगी और गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में सड़कों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं और गहरे गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आती हैं। कीचड़ और बदबूदार गंदगी के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था भी सही ढंग से काम नहीं कर रही है। कूड़े और गंदगी के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है। इसके अलावा संरक्षित पशु भी सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन गड्ढों में फंसने या पशुओं से टकराने के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार नगर निगम, एचएसवीपी, पीएमडीए और एचएसआईआईडीसी को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। अलग-अलग विभागों में काम बंटा होने के कारण जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, कूड़ा उठान की व्यवस्था सुधारी जाए और संरक्षित पशुओं पर रोक लगाई जाए, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज सामान्य हो सके।
विज्ञापन




सड़कें इतनी खराब हैं कि माल ढुलाई में दिक्कत आ रही है। आए दिन वाहन खराब हो जाते हैं।- सचिन सूद



कूड़े के ढेर और बदबू के कारण ग्राहक भी यहां आने से कतराते हैं।- पुनित गुप्ता


बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है, पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।- अजय गुप्ता


कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।-अमर नाथ गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें