पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत/चिरायु सर्जिकल कैंप सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पात्र लाभार्थियों की तीसरे दिन 16 सर्जरी निशुल्क एवं कैशलेस की विशेष व्यवस्था की गई है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कैंप के तीसरे दिन 4 फरवरी को विभिन्न विभागों द्वारा कुल 16 सर्जरी की गई, जिसमें से 4 जनरल सर्जरी विभाग, 3 ईएनटी विभाग, 4 नेत्र रोग विभाग व 5 स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि उद्देश्य की पूर्ति के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला में इस सर्जिकल कैंप का विधिवत आयोजन किया गया है। अस्पताल प्रशासन, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा आयुष्मान प्रबंधन टीम द्वारा कैंप के दौरान पूर्ण समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।