फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के जिला पंचकूला प्रतिनिधिमंडल द्वारा देश के राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा लिए निर्णय के मुताबिक 11 जनवरी को स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर अपने-अपने क्षेत्र में ब्लॉक व जिला स्तर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई गई थी। इसके मद्देनजर प्रतिनिधिमंडल सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित हरिपुर व जिला मंत्री संजीव बागवाली के नेतृत्व में एकत्रित हुए किसानों ने मांगपत्र रायपुररानी में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री के नाम सौंपा। महावीर सिंह ने बताया कि किसान हित में लाभकारी मूल्यों को कानूनी स्वरूप का दर्जा देने के बारे मुख्य रूप से जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें